Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में मुख्य सड़क पर भाजपा का प्रदर्शन, वाहनों की लगी लंबी कतार

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को बोकारो जिले में भी देखने को मिला.
Advertisement
Advertisement
  •  वाहनों की लगी लंबी कतार

Bokaro :  जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को बोकारो जिले में भी देखने को मिला. 

https://lagatar.in/jharkhand-bandh-called-in-protest-against-the-jpsc-lathi-charge-bjp-workers-took-to-the-streets-in-dhanbad-and-raised-loud-slogans-against-the-chief-minister

 

बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोकारो के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.बोकारो रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाली मुख्य सड़क पर नया मोड़ के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही, जबकि दोपहिया वाहन धीरे-धीरे निकलते नजर आए. 

 

सड़क पर प्रदर्शनकारियों के बैठ जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता संजय त्यागी, जयदेव राय, अमर स्वर्णकार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा नेताओं ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है. 

 

उन्होंने कहा कि सरकार की इस कथित दमनकारी नीति को भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.बंद के कारण शहर के कुछ इलाकों में दुकानें भी बंद रहीं. मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन के चलते सामान्य यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के न्याय और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही