- पक्ष-विपक्ष दोनों वेल में पहुंचे
- सदन में जमकर हंगामा
Ranchi : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया. जैसे ही विधायक प्रदीप यादव ने छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाना शुरू किया, भाजपा के विधायक वेल में पहुंच गए.
प्रदीप यादव ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन भाजपा के लोगों ने अपने असामाजिक तत्वों को बचाने का काम किया. उनके बयान के बाद विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए. इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में आकर नारेबाजी करने लगे.
दोनों पक्षों के विधायक वेल में पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हंगामे के कारण सदन में शोर-शराबे की स्थिति बनी रही और कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी. लगातार हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
10 मिनट भी नहीं चला सदन
जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष अपने आसन पर पहुंचे, प्रदीप यादव ने छात्रों के आंदोलन पर अपनी बात रखनी शुरू की. तभी भाजपा के विधायक हाथों में पोस्टर लिए वेल में पहुंच गए. इसे देख सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक भी वेल में आ गए.
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने वेल में एक दूसरे के खिलाफ जमकर नाराबाजी की. हंगामा होता देख विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

