Search

 
 
 

JPSC घोटाले की जिम्मेदार भाजपा, अब सरकार पर लगा रही बेबुनियाद आरोप: सोनाल शांति

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जेपीएससी घोटाले से जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाली भाजपा को नैतिकता की बात करने का कोई हक नहीं है.
 

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जेपीएससी घोटाले से जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाली भाजपा को नैतिकता की बात करने का कोई हक नहीं है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड गठन के बाद भाजपा शासनकाल में आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े लोगों को जेपीएससी में अहम पदों पर बैठाया गया, जिससे बड़ा घोटाला हुआ. उन्होंने कहा कि इसका असर आज भी राज्य झेल रहा है.

 

उत्पाद सिपाही भर्ती मामले का जिक्र करते हुए सोनाल शांति ने कहा कि परीक्षा से पहले ही सैकड़ों परीक्षार्थियों और गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि राज्य सरकार निष्पक्ष परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर है.

 

उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें केंद्र सरकार से यह पूछना चाहिए कि नीट और जेइइ पेपर लीक मामलों में कितनी कार्रवाई हुई, जिससे लाखों छात्र प्रभावित हुए.

 

सोनाल शांति ने कहा कि बड़ी संख्या में हुई गिरफ्तारी से सरकार की मंशा साफ है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की एजेंसियां मामले की गहराई तक जांच करने में सक्षम हैं.

 

उन्होंने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और भर्ती परीक्षाओं को रद्द कराने की कोशिश कर रही है ताकि युवाओं को रोजगार न मिल सके. उन्होंने कहा कि पहले भी कई परीक्षाओं को बाधित करने की कोशिश की गई, लेकिन सरकार के सख्त रुख के कारण ये प्रयास सफल नहीं हो पाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही