Search

 
 
 

रांची : महंगाई भत्ते की मांग को लेकर BSNL-MTNL पेंशनर्स का प्रदर्शन

बीएसएनएल-एमटीएनएल के पेंशनर्स ने बृहस्पतिवार को सीसीए कार्यालय, सीटीओ बिल्डिंग, शहीद चौक के समक्ष प्रदर्शन किया. पेंशनर्स ने केंद्र सरकार से 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान के लिए तत्काल आदेश जारी करने की मांग की. प्रदर्शन में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संयुक्त फोरम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे.
 
  • दूरसंचार सचिव को लिखा पत्र, 30 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

Ranchi : बीएसएनएल-एमटीएनएल के पेंशनर्स ने बृहस्पतिवार को सीसीए कार्यालय, सीटीओ बिल्डिंग, शहीद चौक के समक्ष प्रदर्शन किया. पेंशनर्स ने केंद्र सरकार से 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान के लिए तत्काल आदेश जारी करने की मांग की. प्रदर्शन में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संयुक्त फोरम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे.

 

बीएसएनएल-एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड सर्किल ने भारत सरकार के टेलीकॉम सेक्रेटरी को पत्र लिखकर लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के 27 फरवरी 2026 के आदेश को बिना किसी देरी के लागू करने की मांग की है. साथ ही भविष्य में डीए/डीआर यानी महंगाई भत्ता व राहत को समय पर स्वचालित जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही.

 

पेंशनर्स ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो 30 अप्रैल को देशभर में बीएसएनएल कार्यालयों के समक्ष व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही