Search

 
 
 

चक्रधरपुर की दिल्ली पब्लिक स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम

श्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष CBSE बोर्ड दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष CBSE बोर्ड दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ. 


विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए. इस वर्ष कुल 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 35 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. 

 


विद्यालय के चेयरमैन सुनील यादव एवं प्राचार्य रविकांत शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.

 

टॉप 5 विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:

1. निरंजन कुमार पान – 94.0%
2. अर्नव वर्मा – 92.8%
3. रणवीर साव – 92.6%
4. दिव्य शेखर महतो – 91.8%
5. राहुल यादव – 91.2%

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही