Search

 
 
 

झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा ने सरकार से मांगा जवाब

Ranchi News: आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में महिलाएं कहीं थाने में तो कहीं रोजगार के नाम पर शोषण की शिकार हो रही हैं. गोड्डा के सुंदरपहाड़ी थाने में दर्ज प्राथमिकी में मिशन से जुड़े फादर पर लंबे समय तक यौन शोषण, गर्भ ठहरने पर गर्भपात की दवा देने और इलाज के खर्च के नाम पर धमकी देने के आरोप लगे हैं.
 
आदित्य साहू

Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गम्हरिया थाना में महिला से दुष्कर्म और गोड्डा में मिशन से जुड़े एक फादर पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

 

आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में महिलाएं कहीं थाने में तो कहीं रोजगार के नाम पर शोषण की शिकार हो रही हैं. गोड्डा के सुंदरपहाड़ी थाने में दर्ज प्राथमिकी में मिशन से जुड़े फादर पर लंबे समय तक यौन शोषण, गर्भ ठहरने पर गर्भपात की दवा देने और इलाज के खर्च के नाम पर धमकी देने के आरोप लगे हैं. 

इसे भी पढ़ें - 

 

आदित्य साहू ने कहा कि इन घटनाओं से राज्य की महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय दिल्ली की राजनीति में व्यस्त है. किसी भी धर्म, संस्था या प्रभावशाली व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता.

 

साहू ने दोनों मामलों में पीड़िताओं को सुरक्षा देने और जांच को किसी भी राजनीतिक या संस्थागत दबाव से मुक्त रखने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि मामलों में लीपापोती की कोशिश हुई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही