Dhanbad News : IIT-ISM धनबाद के निर्माणाधीन परिसर में मंगलवार को एक ठेका मजदूर का शव फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान बिहार के अररिया जिला निवासी नूर हसन (26 वर्ष) के रूप में हुई है. सहकर्मियों के अनुसार नूर हसन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था.
इसे भी पढ़ें
बताया गया कि गांव से लैटने के बाद नूर हसन की फोन पर पत्नी से अक्सर कहा-सुनी होती थी. पिछले तीन-चार महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. सहकर्मियों ने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

