Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी से 20 करोड़ नौकरियों का हिसाब मांगे भाजपाई : सन्नी शुक्ला

Advertisement
Advertisement
झामुमो युवा मोर्चा ने भाजपा के प्रदर्शन के खिलाफ बोला हमला Palamu : राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने से जनता गुमराह नहीं होगी. पब्लिक सब जानती है. भाजपा के क्रियाकलापों को हल्ला मचाकर भाजयुमो के कार्यकर्ता छुपा नहीं सकते हैं. यह कहना है झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी शुक्ला का. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सन्नी शुक्ला ने भाजयुमो के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए. हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक 20 करोड़ नौकरी का हिसाब देना चाहिए. शिक्षा का बजट घटाने वाली और छात्रों के एजुकेशन लोन पर ब्याज बढ़ाने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए. भाजपा की रघुवर दास की सरकार एक बार भी जेपीएससी की परीक्षा तक नहीं ले पाई थी. झामुमो की सरकार में इस हफ्ते तीसरी बार छात्र परीक्षा में बैठने वाले हैं. इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-rahul-said-in-nandurbar-bjp-has-deprived-tribals-of-access-to-forests/">महाराष्ट्र

: राहुल ने नंदुरबार में कहा, भाजपा ने आदिवासियों को जंगलों तक पहुंच से वंचित कर दिया…

झामुमो सरकार युवाओं को दे रही नौकरी : सन्नी शुक्ला

सन्नी शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी रेलवे का फॉर्म भरवा कर आज तक एग्जाम नहीं ले पाए हैं. हर बात पर गारंटी देने वाले मोदी जी रोजगार पर गारंटी देने पर चुप क्यों हो जाते हैं. ये भी भाजपा को बताना चाहिए. झारखंड में महागठबंधन की सरकार लगातार नियुक्ति पत्र बांट रही है. जिस नियोजनालय में भाजपा के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उसी नियोजनालय के द्वारा पलामू में हजारों नौकरियां दी जा चुकी हैं. नियोजन कार्यालय में प्रदर्शन करने से पहले ये बात उन्हें पता कर लेनी चाहिए थी. हेमंत सोरन ने छात्रों-युवाओं को हक और अधिकार देने का सिलसिला शुरू किया था. उसे मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने तेजी से आगे बढ़ाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपाध्यक्ष विशाल सिन्हा, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, संगठन सचिव राजेश विश्वकर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-3-pickup-vehicles-loaded-with-cattle-seized-in-bengabad-6-smugglers-arrested/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में मवेशी लदे 3 पिकअप वाहन जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही