Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

5 अक्टूबर से भाजपा एसटी मोर्चा चलाएगा माटी, रोटी, बेटी बचाओ अभियान

Advertisement
Advertisement
  • भोगनाडीह से चेमो- सनया तक पदयात्रा कर चलाया जाएगा जनजागरण अभियान
Ranchi : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड में माटी, रोटी, बेटी बचाओ अभियान चलाएगा. इस दौरान 5 अक्टूबर से 26 नवंबर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली साहिबगंज के भोगनाडीह से पदयात्रा निकाली जाएगी. राज्य के विभिन्न जिलों, गावों से होते हुए यह पदयात्रा शहीद नीलांबर- पीतांबर की जन्मस्थली चेमो-सनया (गढ़वा) तक पहुंचेगी. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में एसटी मोर्चा की बैठक हुई.

आदिवासी समाज को योजनाबद्ध तरीके से शिकार बनाया जा रहा

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज को कुछ समूह विशेष के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शिकार बनाया जा रहा है. आज राज्य का आदिवासी समुदाय की जमीन, उनके जीने के संसाधन को लूटकर उनकी रोटी छीनी जा रही है. आदिवासी मां, बहन व बेटियों की ना सिर्फ इज्जत, आबरू लूटी जा रही है, बल्कि बोटी-बोटी काटकर निर्मम हत्याएं भी जा रही हैं. योजनाबद्ध तरीके से आदिवासी समाज के अस्तित्व को मिटाने का षडयंत्र किया गया है. इसलिए भाजपा एसटी मोर्चा पूरे राज्य में माटी, रोटी, बेटी बचाओ अभियान के माध्यम से आदिवासी समाज को जगाने का काम करेगा. बैठक में प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, सूलेंन गाड़ी, बिरसा मिंज, सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-is-roaming-on-the-road-and-criminals-are-handling-the-police-station-babulal-marandi/">रांची

एसएसपी सड़क पर घूम रहे और अपराधी थाने संभाल रहे : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही