Search

 
 
 

धनवार प्रखंड मुख्यालय में भाजपा ने दिया धरना, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

 
Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक दिवसीय धरना दिया. जिसकी अध्यक्षता  मंडल अध्यक्ष उत्तम गुप्ता ने किया. मंच का संचालन डोरंडा मंडल अध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ने किया. राज्य सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड परिसर में जमकर हल्ला बोला. इस दौरान राज्य में चारों ओर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सरकार से इसके खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि अबुआ आवास के नाम पर लाभुकों से वसूली बंद करें. जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की सीबीआई जांच हो, सांसद प्रतिनिधि उदय सिंह ने कहा कि संपूर्ण राज्य समेत धनवार प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से जन समस्याओं का निदान करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की. एक शिष्ट मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक आठ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा. भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि अबुआ आवास पैसा दो और आवास लो वाली योजना बन कर रह गई है. मौके पर प्रवीण सिंह, शैलजा प्रसाद सिंह, सुनील अग्रवाल, उदय सिंह, नकुल राय, विनोद शर्मा, राजेंद्र यादव,  राजू पांडे, अभिमन्यु शर्मा, महेश राय, चंद्रशेखर यादव, कृष्णदेव रजक, उत्तम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 18728">https://lagatar.in/532-home-guards-mysteriously-missing-in-18728-investigation-started-on-the-instructions-of-dg/">18728

में 532 होमगार्ड रहस्यमय ढंग से लापता!, डीजी के निर्देश पर जांच शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही