Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी, 2.30 बजे बैठेगी पूरी कार्यसमिति

Deoghar: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक देवघर के मैहर गार्डेन में शुरू हो चुकी है. सुबह 10 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल हैं. पदाधिकारियों की बैठक में कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे तय करने पर चर्चा हो रही है. राजनीतिक प्रस्ताव और अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हो रही है. इसे भी पढ़ें - अंडमान-निकोबार">https://lagatar.in/two-islands-of-the-andaman-nicobar-islands-will-from-today-be-known-as-lance-naik-albert-ekka-and-havaldar-abdul-hameed/">अंडमान-निकोबार

द्वीप समूह के दो द्वीप आज से लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का और हवलदार अब्दुल हमीद के नाम से जाने जायेंगे…

संथाल की सभी सीटों को साधने की नये सिरे से बनेगी रणनीति

पदाधिकारियों की बैठक खत्म होने के बाद दोपहर 2.30 बजे से कार्यसमिति की बैठक का विधिवत शुभारंभ होगा. इसमें 400 डेलीगेट शामिल होंगे और पार्टी मिशन 2024 की रणनीति तैयार करेगी. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 23 और 24 जनवरी को संथाल की सभी सीटों को साधने के लिए नये सिरे से मंथन होगा और रणनीति तैयार की जाएगी. 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे बैठक का समापन होगा. इससे पहले राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे.

भाजपामय हुई बाबा नगरी

कार्यसमिति की बैठक को लेकर बाबा नगरी भाजपामय हो चुका है. पूरे शहर में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेताओं के कटआउट लगाये गये हैं. सभी चौक-चौराहों पर भाजपा के झंडों से सजे हुए हैं. देवघर में 17 साल बाद हो रहे कार्यसमिति की बैठक से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. इसे भी पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-levy-was-collected-on-a-large-scale-to-strengthen-cpi-maoist-in-magadh-zone/">NIA

जांच में खुलासा, मगध जोन में भाकपा माओवादी को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर वसूली गई थी लेवी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही