Ranchi News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर कड़िया मुंडा से मुलाकात की. यह भेंट खूंटी स्थित उनके पैतृक आवास पर हुई. प्रदेश अध्यक्ष ने उनका कुशलक्षेम जाना और आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन लिया.
इसे भी पढ़ें...
मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने कड़िया मुंडा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका लंबा और बेदाग सार्वजनिक जीवन संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उनका लंबा अनुभव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.
इस दौरान पार्टी के कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे. इनमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और जिलाध्यक्ष आनंद कुमार शामिल रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

