Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा - हेमंत सरकार न्याय मांगने वालों के साथ अपनाती है तानाशाही रवैया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेपीएससी में हुई धांधली को लेकर lgatar.in ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा से खास बातचीत की है. जेपीएससी विवाद पर प्रदेश प्रवक्ता श्री सिन्हा ने कहा कि आखिर यह कैसे हो सकता है कि एक ही कमरे के बच्चे क्रमवद्ध तरीके से पास हो गए. इसको लेकर कहीं ना कहीं संदेह उठता है और सरकार घेरे में आ गयी है. यह कोई संयोग नही है बल्कि प्रयोग है. इसे भी पढ़ें-हरतुआ">https://lagatar.in/your-rights-in-hartua-beneficiaries-got-saris-under-your-government-program/">हरतुआ

में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लाभुकों को मिली धोती-साड़ी

तानाशाही तरीका अख्तियार किया जाता है

पुलिस के द्वारा जेपीएससी भवन के घेराव के दौरान छात्रों को खदेड़े जाने पर प्रवेश प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन का एक नया चेहरा सामने आया है. पहले वह  कहते थे कि झारखंड के सभी लोगों को उनका हक मिलेगा. मगर अब जब लोग उनसे अपने हक की बात करते हैं तो उसके साथ तानाशाही तरीका अख्तियार किया जाता है और उनकी पिटाई लाठी-डंडों से की जाती है. यह इस सरकार का नया चेहरा है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-said-modi-government-should-give-martyr-status-to-the-farmers-killed-in-the-movement/">हेमंत

सोरेन ने कहा, मोदी सरकार आंदोलन में मारे गये किसानों को दे शहीद का दर्जा, 5-5 करोड़ का मुआवजा भी दे  

भारतीय जनता पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है

इस सवाल पर कि जेपीएससी छात्रों के आंदोलन में भाजपा की क्या भूमिका रहेगी, इसपर जवाब देते हुए प्रवक्ता ने  कहा कि जेपीएससी में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है. साथ ही हमारे कार्यकर्ता छात्रों तक पहुंचेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-said-modi-government-should-give-martyr-status-to-the-farmers-killed-in-the-movement/">हेमंत

सोरेन ने कहा, मोदी सरकार आंदोलन में मारे गये किसानों को दे शहीद का दर्जा, 5-5 करोड़ का मुआवजा भी दे  

क्या हैं पूरा मामला

बताया जाता है कि कुछ सेंटरों में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सीरियल नंबर से सफल घोषित किए गए हैं. एक सीरियल में 20 छात्रों में 18 सफल घोषित हुए हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि बाकी दो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे. यह भी कहा जा रहा है कि साहेबगंज तथा लोहरदगा के एक-एक सेंटर पर परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी सीरियल क्रमांक से इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं.

 इन लगातार क्रमांक के अभ्यर्थियों के सफल होने पर उठ रहे हैं सवाल

  52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886, 52236876, 52236878, 52236879, 52236880, 52236881, 52236882, 52236884, 52236887, 52236888, 52236889, 52236890, 52236891, 52236892, 52236893, 52236894, 52236895, 52236896, 52236897, 52236898, 52236899, 52236900, 52236901, 52236902.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही