Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, एजेंडे तय होंगे

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है. रांची के सरला-बिरला स्कूल में एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित है. प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक के बाद पूरी कार्यसमिति की बैठक होगी. कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक में कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे तय होंगे. बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यसमिति सद्स्य शामिल होंगे. बैठक में शामिल होने के लिए कई जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और कार्यसमिति सद्स्य रांची पहुंच रहे हैं. सुबह 9 बजे से बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इसे भी पढ़ें – आदिवासी">https://lagatar.in/according-to-the-tribal-tradition-the-last-rites-of-dr-karma-oraon-were-performed-in-masana/">आदिवासी

परंपरा के अनुसार मसना में हुआ डॉ करमा उरांव का अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही