Ranchi : भाजपा ने रुबिका पहाड़िन हत्याकांड की जांच रिपोर्ट राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दी है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की 6 सदस्यीय टीम ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें रिपोर्ट सौंपा. दिसंबर 2022 में साहिबगंज के बोरियो की रूबिका पहाड़िन की हत्या के बाद प्रदेश भाजपा की ओर से मामले की जांच के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी. कमिटी ने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की है. जांच कमिटी के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने राज्यपाल को बताया कि 21 सदस्यीय कमिटी ने बोरियो जाकर हत्याकांड वाले स्थल और मृतका के गांव जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया था. इस दौरान रुबिका के परिजनों और गांव वालों से बातचीत के दौरान पता चला कि एक साजिश के तहत बांग्लादेशी घुसपैठिए वहां आदिवासी लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर उनका शारीरिक मानसिक शोषण कर रहे हैं. साथ ही उनकी संपत्ति पर कब्जा जमा कर उन्हें देह व्यापार में धकेल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें -फॉलोअप">https://lagatar.in/follow-up-after-ban-on-hijab-there-was-an-uproar-over-tilak-the-dispute-was-resolved-both-cases-were-put-on-hold/">फॉलोअप
: हिजाब पर रोक के बाद तिलक पर हुआ था बवाल, सुलझा विवाद पहाड़ी, संथाली बच्चियों के आवासीय विद्यालयों में घुसपैठिए का है कब्जा - भाजपा
वहीं शिवशंकर उरांव ने राज्यपाल को बताया कि पहाड़ी, संथाली बच्चियों के आवासीय विद्यालयों में भी घुसपैठियों का अवैध कब्जा रहता है. वहीं से यह बच्चियों को बहला-फुसलाकर प्यार के जाल में फंसाते हैं. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से राज्य के जनजाति समाज के माटी, रोटी और बेटी को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में शिवशंकर उरांव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक ताला मरांडी, अशोक बड़ाईक, दुर्गा मरांडी, सलखु सोरेन और राजेन्द्र मुंडा शामिल थे.
इसे भी पढ़ें -मुहर्रम">https://lagatar.in/2550-additional-police-force-deployed-across-the-state-for-muharram/">मुहर्रम
को लेकर राज्य भर में 2,550 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती [wpse_comments_template]
Leave a Comment