Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने ईडी को ज्ञापन सौंपा, कहा – राजीव अरुण एक्का पर लगे आरोपों की जांच करें

Ranchi: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर पहुंचा. बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का पर लगे आरोपों की जांच की मांग की. इस संबंध में उन्होंने ईडी के क्षेत्रीय निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रवक्ता सरोज सिंह, आईटी सेल के स्टेट कन्वीनर राहुल अवस्थी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-carriage-colonys-youth-arrested-with-700-grams-of-opium-and-rs-2-49-lakh/">चांडिल

: 700 ग्राम अफीम व 2.49 लाख रुपए के साथ कैरेज कॉलोनी का युवक गिरफ्तार

बाबूलाल ने जारी किया था वीडियो

बता दें कि 5 मार्च को 22-सेकंड की वीडियो क्लिप जारी करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राजीव अरूण एक्का पर व्यवसायी विशाल चौधरी के निजी कार्यालय में सरकारी फाइलों को निपटाने का आरोप लगाया था. भाजपा के आरोपों के कुछ घंटे बाद एक्का को राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटाते हुए पंचायती राज विभाग में पंचायती राज विभाग में ट्रांसफर कर दिया था. इससे पहले 6 मार्च को भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी. नेताओं ने राज्यपाल से राजीव अरुण एक्का के विरुद्ध कार्रवाई करने और उनपर लगे आरोप की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था. इसे भी पढ़ें - पूजा">https://lagatar.in/pooja-singhal-physically-present-in-ed-court-hearing-on-discharge-petition-on-march-16/">पूजा

सिंघल ED कोर्ट में हुईं सशरीर हाजिर, डिस्चार्ज पिटीशन पर 16 मार्च को सुनवाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही