Search

 
 
 

जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा सड़कों पर, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में हुई हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं.आदित्य साहू ने कहा कि जमशेदपुर में एक युवक की पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी गई.
 

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में हुई हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं.

 

आदित्य साहू ने कहा कि जमशेदपुर में एक युवक की पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही. भाजपा ने मांग की है कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो. साथ ही घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की भी मांग की.

 

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध रोकने के बजाय अवैध वसूली में लगी है. साथ ही दो जिलों में एसपी की नई नियुक्ति में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए.

 

भाजपा ने इस मामले को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है. आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी मशाल जुलूस निकालेगी और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन करेगी.

 

भाजपा नेता नीरज सिंह पर दर्ज एफआईआर के सवाल पर आदित्य साहू ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दोषी है तो कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी दोषी का बचाव नहीं करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही