Search

 
 
 

Ranchi News: जून में एक लाख से ज्यादा कटे चालान, ट्रैफिक पुलिस ने वसूला साढ़े 9 करोड़ जुर्माना

राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जून महीने में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने जानकारी दी कि 1 जून से 30 जून तक पूरे शहर में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1,24,144 चालान काटे गए. यह संख्या मई महीने में काटे गए लगभग 50 हजार चालानों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है. वहीं  इस अभियान के दौरान लगभग 9.5 करोड़ रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जून महीने में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने जानकारी दी कि 1 जून से 30 जून तक पूरे शहर में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 1,24,144 चालान काटे गए. यह संख्या मई महीने में काटे गए लगभग 50 हजार चालानों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है. वहीं  इस अभियान के दौरान लगभग 9.5 करोड़ रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए.

 

अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई. इस श्रेणी में 58,743 चालान काटे गए. इसके अलावा नो पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने के 50,500, रेड लाइट जंप के 4,612, ओवर स्पीड के 2,118, अतिरिक्त सवारी के 1,359, नो एंट्री उल्लंघन के 1,312, गलत दिशा में वाहन चलाने के 866, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 823 और बिना यूनिफॉर्म के 601 चालान किए गए. इसके अलावा सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ब्लैक फिल्म और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई.

 

ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत गंभीर मामलों में 831 अभियोजन भी न्यायालय भेजे. इनमें 765 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण, 44 ऑटो/टोटो और 22 नंबर प्लेट से जुड़े मामले शामिल हैं.


ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही