Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

National News : आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर, जून में GST कलेक्शन 13.9% बढ़कर 1,94,812 करोड़ पहुंचा

देश विदेश की खबरें

Lagatar Desk :  देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. जून 2026 में GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) कलेक्शन बढ़कर 1,94,812 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह जून 2025 के 1.71 लाख करोड़ के कलेक्शन के मुकाबले 13.9 फीसदी ज्यादा है. 

 

आंकड़ों के अनुसार, 1,94,812 करोड़ में CGST का 37,376 करोड़ और SGST का 45,116 करोड़ शामिल है. पिछले साल की तुलना में CGST में 8 फीसदी और SGST में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं घरेलू कारोबार से मिलने वाला IGST 7 फीसदी बढ़कर 52,282 करोड़ रुपये पहुंच गया. 

 

 

रिफंड के बाद भी सरकार की कमाई बढ़ी

केंद्र सरकार ने जून में कारोबारियों को 32,436 करोड़ रुपये का GST रिफंड भी लौटाया, जो पिछले साल की तुलना में 29.1 फीसदी अधिक है. रिफंड देने के बाद सरकार के पास बचा नेट जीएसटी कलेक्शन 1,62,377 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 11.2 फीसदी ज्यादा है. 

 

आयात से सरकार को सबसे ज्यादा फायदा

इस बार विदेशों से आयात किए गए सामान पर लगने वाले IGST में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली. आयात से सरकार को 60,038 करोड़ रुपये मिले, जो पिछले साल की तुलना में 34.6 फीसदी ज्यादा हैं. वहीं, घरेलू कारोबार से GST कलेक्शन 6.5 फीसदी बढ़कर 1,34,774 करोड़ रुपये रहा.

 

महाराष्ट्र सबसे आगे, यूपी में भी रिकॉर्ड वसूली

राज्यों में सबसे ज्यादा GST कलेक्शन महाराष्ट्र  से हुआ. राज्य ने 30,714 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया, जो पिछले साल से 9 फीसदी अधिक है. वहीं, उत्तर प्रदेश का GST कलेक्शन 19 फीसदी बढ़कर 9,165 करोड़ रुपये पहुंच गया.

 

इसके अलावा गुजरात से 11,743 करोड़ रुपये (12 फीसदी बढ़ोतरी), कर्नाटक से 12,937 करोड़ रुपये (10 फीसदी बढ़ोतरी) और हरियाणा से 10,065 करोड़ रुपये (9 फीसदी बढ़ोतरी) का जीएसटी कलेक्शन हुआ है. हालांकि तमिलनाडु में GST कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. यहां टैक्स कलेक्शन 2 फीसदी घटकर 9,776 करोड़ पर आ गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही