National News : देश के जानेमाने उद्योगपति गौतम अडानी ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की. बता दें कि बेंगलुरु में 17 किलोमीटर लंबी हेब्बल-सिल्क बोर्ड टनल रोड के निर्माण के लिए अडानी एंटरप्राइजेज के सबसे कम बोली लगा कर टेंडर हासिल किया है.
गौतम अडानी के साथ हुई मुलाकात को सीएम डीके शिवकुमार ने शिष्टाचार भेंट करार दिया है. कहा कि अहमदाबाद स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप के कर्नाटक में बिजनेस हित हैं. इस मुलाकात से भाजपा ने कांग्रेस पर डबल स्टैंडर्ड का आरोप लगाया है.
भाजपा नेता आर अशोक ने सीएम और अडानी की मुलाकात की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अडानी पर निशाना साधते रहे हैं. लेकिन कर्नाटक सरकार अब अडानी ग्रुप के लिए रेड कार्पेट बिछा रही है.
बता दें कि अडानी ग्रुप कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में भी निवेश कर रहा है. 2024 में तेलंगाना में 12,400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है.
अडानी ग्रुप तमिलनाडु में 42,700 करोड़ रुपये के निवेश करने जा रहा है, केरल की बात करें तो वहां कि UDF सरकार अडानी द्वारा संचालित विझिनजम पोर्ट को रणनीतिक लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने जा रही है,
बेंगलुरु की 17 किलोमीटर लंबे हेब्बल-सिल्क बोर्ड टनल रोड की बात करें तो17,698 करोड़ की लागत वाली यह टनल रोड डीके शिवकुमार के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

