Search

 
 
 

अमरावती में हादसा : महिला अस्पताल में आग लगी, तीन नवजात शिशुओं की मौत

National News  :  नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (एनआईसीयू) में वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट हो जाने से आग लग गयी. इस कक्ष में 39 नवजात बच्चे रखे गये थे. विस्फोट होते ही वहां अफरातफरी मच गयी.
 
महिला अस्पताल का नवजात शिशु कक्ष

National News  :  महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक हादसे की खबर आयी है. आज सोमवार सुबह  लगभग 3:30 बजे जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु कक्ष में आग लग गयी. आग में झुलसने के कारण तीन नवजात शिशुओं की मौत हो जाने की सूचना है.

 

जानकारी के अनुसार नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (एनआईसीयू) में वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट हो जाने से आग लग गयी. इस कक्ष में 39 नवजात बच्चे रखे गये थे. विस्फोट होते ही वहां अफरातफरी मच गयी.

 

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को वेंटिलेटर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. खबर है कि 6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन शिशुओं को बचाया नहीं जा सका. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.
 . 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही