Search

 
 
 

NSA अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग जायेंगे, चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बात करेंगे

National News : मंगलवार की बातचीत को अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से ठीक पहले हो रही है. बता दें कि शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ सकते हैं
 
अजीत डोभाल और वांग यी (फाइल फोटो)

National News : भारत- चीन के रिश्तों को लेकर एक अहम खबर आयी है. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सोमवार, 24 अगस्त को बीजिंग पहुंचेंगे. खबर है कि वे मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ 25वें दौर की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव स्तर की अहम बातचीत में शिरकत करेंगे.
 


सूत्रों के अनुसार दोनों (भारत- चीन) देश 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव घटाने और सीमा से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे. बता दे कि 2003 में सीमा विवाद  व्यापक स्तर पर सुलझाने के लिए  स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव स्तर की बातचीत की शुरुआत की गयी थी. 
 

 

 

लेकिन सीमा विवाद सुलझाने में सफलता  अभी तक नहीं मिली है, लेकिन फिर भी दोनों देशों के अधिकारी ऐसी पहल को आपस में बार-बार होने वाला तनाव दूर करने के लिए उपयोगी करार देते हैं.

 

मंगलवार की बातचीत को अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से ठीक पहले हो रही है. बता दें कि शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ सकते हैं. शी की यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही