Search

 
 
 

पेप्सिको, रेड बुल इंडिया सहित 150 से ज्यादा कंपनियों पर गाज गिरी, FSSAI ने नोटिस भेजा

National News : खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन के आरोप में कई उत्पाद जब्त भी किये गये हैं. Flipkart Minutes और एमेज़न नाऊ को 12 नोटिस थमाये गये हैं. एमेजन से संबंधित एक वेयरहाउस का लाइसेंस रद्द करने और Dominos के 5 लाइसेंस सस्पेंड किये जाने की सूचना है.
 

National News :  भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा 150 से ज्यादा कंपनियों को नोटिस जारी किये जाने की खबर है.

 

भ्रम पैदा करने वाले विज्ञापन, झूठे दावों और गलत लेबलिंग के आरोप में नोटिस भेजे गये हैं.  जिन कंपनियों को Notice जारी किये गये हैं, उनमें   इंडिया,  फ्लिपकार्ट मिनट्स, एमेजॉन नाऊ सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं. 

 

 

 

जानकारी के अनुसार एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बाजार मे बेचे जा रहे उत्पादों पर FSSAI की कड़ी नजर है. यह देखते हुए पेप्सिको,  मॉन्सटर एनर्जी, रेड बुल इंडिया, हेल एनर्जी, Diageo , Pernod Ricard जैसी कंपनियों को नोटिस भेजा गया है.

 

बता दें कि FSSAI  ने पूर्व में भी एनर्जी ड्रिंक प्रोडक्ट की ब्रांडिंग और भ्रामक दावों को लेकर छह प्रमुख कंपनियों को नोटिस जारी किया था. इन कंपनियों पर उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और प्रचार में गलत दावे करने के आरोप है. अब एक बार फिर नये सिरे से FSSAI ने इन कंपनियों को नोटिस भेजा है.

 

सूत्रों के अनुसार खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन के आरोप में कई उत्पाद जब्त भी किये गये हैं. जानकारी के अनुसार Flipkart Minutes और एमेज़न नाऊ को 12 नोटिस थमाये गये हैं. एमेजन से संबंधित एक वेयरहाउस का लाइसेंस रद्द करने और Dominos के 5 लाइसेंस सस्पेंड किये जाने की सूचना है.


 
FSSAI ने 58 इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स की लेबलिंग में भी गड़बड़ी पाये जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया है. इनमें Dominos, KFC, पिज्ज़ा हट, कोस्टा कॉफी आदि फूड सर्विस आउटलेट्स शामिल हैं.  FSSAI का नोटिस हयात, रैडिसन, मैरियट, हिल्टन, फोर सीजन्स और शांगरी-ला को भी मिला है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही