Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हूल दिवस को भव्य रूप से मनाएगी भाजपा, आयोजन के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित

भारतीय जनता पार्टी आगामी 30 जून को साहेबगंज के अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में हूल दिवस का भव्य आयोजन करेगी. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  भारतीय जनता पार्टी आगामी 30 जून को साहेबगंज के अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में हूल दिवस का भव्य आयोजन करेगी. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है.

 

गठित समिति में पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, अमर शहीद के वंशज मंडल मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, साहेबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू को शामिल किया गया है. समिति कार्यक्रम की तैयारियों और सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाएगी.

 

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 30 जून झारखंड के इतिहास में गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि संताल परगना की धरती क्रांतिकारियों की वीरगाथाओं से समृद्ध रही है. वर्ष 1855 में इसी दिन महानायक सिदो-कान्हो के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हूल क्रांति का बिगुल फूंका गया था. इस ऐतिहासिक आंदोलन में चांद-भैरव और फूलो-झानो ने भी अग्रणी भूमिका निभाई थी.

 

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के दमन और शोषण के विरुद्ध आजादी की लड़ाई से पहले ही संघर्ष का रास्ता अपनाया था. 30 जून 1855 को शुरू हुआ यह आंदोलन भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है.

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की ऋणी है और उनके बलिदान को सम्मान देने के लिए समय-समय पर उनका स्मरण करती रही है. इसी क्रम में इस वर्ष हूल दिवस को व्यापक और भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही