Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा के सभी प्रखंडों में भाजपा ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

Advertisement
Advertisement
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरी
Pancham Prasad Simdega : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पूरे देश में हमारे आन, बान एवं शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान एवं लोगों में राष्ट्रभक्ति की अखंड चेतना जागृत करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस अवसर पर सिमडेगा के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप से सुबह 6:30 बजे तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई. यह प्रभात फेरी झूलन सिंह चौक, बस स्टेशन, नीचे बाजार से होते हुए पुनः गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक आई. इस तिरंगा प्रभात फेरी में लोगों का जनसैलाब देखने को मिला. उनमें राष्ट्रभक्ति के प्रति उत्साह था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/s2.jpg"

alt="" width="500" height="375" />

वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए

नागपुरिया विकास विद्यालय, सिमडेगा के विद्यार्थीगण एवं शिक्षण गण हाथों में तिरंगा लिए इस प्रभात फेरी के साक्षी बने. प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, वीर महापुरुष अमर रहे एवं वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए. साथ ही साथ महात्मा गांधी के अनमोल भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम के धुन भी बजाए गए. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है. हमारी स्वतंत्रता के पीछे महान महापुरुषों एवं वीरांगनाओं जैसे- सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वीर सावरकर, मंगल पांडे, झांसी कि रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, सुचेता कृपलानि आदि का त्याग, तपस्या, समर्पण एवं रक्त है. इसे भी पढ़े- केंद्र">https://lagatar.in/central-government-should-declare-august-9-as-a-public-holiday-across-the-country-cm/">केंद्र

सरकार 9 अगस्त को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करे : सीएम

यह हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है- संजय ठाकुर

भाजपा सिमडेगा के संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन रंगों से बना हमारा प्यारा तिरंगा बलिदान, शांति एवं हरियाली का प्रतीक है जो आपने में भारत कि विविधता, सद्भावना एवं विश्व बंधुता को समेटे हुए है. भाजपा जिला महामंत्री दीपक पुरी ने लोगों को राष्ट्र और राष्ट्र ध्वज तिरंगा के प्रति हमेशा समर्पित रहने कि बात कही. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें तिरंगा की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना है. यह हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है. इसके बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं. मौके पर उपस्थित भाजयुमो, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित कुमार ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान करते हुए कहा कि हमारे तिरंगे का डिजाइन महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी ने किया था तथा 22 जुलाई 1947 ईस्वी को इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में मान्यता दी गई.

हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारत कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है, जब भारत के हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है. यह ऐतिहासिक पल, अविस्मरणीय है, जिसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा रहा है. इस कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी, पिंकी प्रसाद, फुलसुंदरी देवी, संतोष देवी, नगर अध्यक्ष उत्तम केरकेट्टा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महेश साहू, गजानंद बेसरा, श्रद्धानंद बेसरा, सत्यनारायण प्रसाद, भोला साहू, अमरनाथ बामलिया, अनिरूद सिंह दांगी, नवीन सिंह, रामविलास बड़ाईक, कृष्णा बड़ाईक, घनश्याम केशरी, सुभाष महतो, रामप्रसाद राम एवं नागपुरिया विकास विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़े - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-uncontrolled-truck-rammed-school-van-in-bundu-four-children-died/">रांची:

बुंडू में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही