Search

 
 
 

युवाओं को भड़काकर झारखंड में माहौल बिगाड़ना चाहती है भाजपा: विनोद पांडेय

Ranchi News: झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों और युवाओं को आगे कर राजनीति कर रही है और माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है.
 
विनोद पांडेय, महासचिव, JMM

Ranchi News: झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों और युवाओं को आगे कर राजनीति कर रही है और माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 

विनोद पांडेय ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और सही तरीके से होना चाहिए. उन्हें आंदोलन और टकराव की ओर धकेलना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने भाजपा से पूछा कि वह छात्रों की समस्या का समाधान चाहती है या उन्हें अपनी राजनीति का हिस्सा बनाना चाहती है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग और कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों को गलत जानकारी देने के बजाय उन्हें सही तथ्य और उचित मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए.

 

बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर विनोद पांडेय ने कहा कि बिना जांच के झामुमो कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाना सही नहीं है. यदि कहीं मारपीट या कानून तोड़ने की घटना हुई है तो पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार का सम्मान करता है. लेकिन आंदोलन के नाम पर हिंसा, उकसावे या टकराव को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता. कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र किसी भी राजनीतिक दल के मोहरे नहीं हैं. उन्हें अपनी पढ़ाई, नौकरी और भविष्य की चिंता है. भाजपा को छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सरकार के सामने ठोस सुझाव रखने चाहिए.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार युवाओं के हित में काम कर रही है. उन्होंने भाजपा से अपील की कि छात्रों को भड़काने के बजाय बातचीत और समाधान का रास्ता अपनाए. झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ राजनीति करने की कोशिश सफल नहीं होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही