Search

 
 
 

एक वर्ष तक अटल जयंती शताब्दी वर्ष मनाएगी भाजपाः आदित्य साहू

 
Ranchi: प्रदेश भाजपा अटल जी की 100वीं जयंती वर्षगांठ को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी. उक्त बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को झारखंड की जनता युगों तक याद रखेगी. झारखंड अलग राज्य यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है. अटल जी एक राजनेता ही नहीं बल्कि प्रखर वक्ता और कवि थे. जिनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती हैं. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/hemant-governments-master-stroke-again-dearness-allowance-of-government-employees-and-pensioners-increased-by-three-percent/">हेमंत

सरकार का फिर मास्टर स्ट्रोकः सरकारी कर्मियों व पेंशनधारियों का तीन फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

राजनीति के क्षितिज में वे सदैव अजात शत्रु बने रहे

साहू ने कहा कि राजनीति के क्षितिज में वे सदैव अजात शत्रु बने रहे. विपक्षियों ने भी उनके संबोधन को हमेशा ध्यान से सुना. अटल जी जनसंघ और भाजपा के संस्थापक रहे. उन्होंने अपने अथक परिश्रम से एक विशाल संगठन खड़ा किया. अटल जी ने गांव,गरीब, किसान पिछड़ा सभी को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना,सर्वशिक्षा अभियान,पोखरण परीक्षण जैसे अनेक कल्याणकारी और ऐतिहासिक कार्य से नई पीढ़ी को परिचित कराने केलिए भाजपा शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम करेगी.

25 दिसंबर को बूथों पर मनेगा सुशासन दिवस

25 दिसंबर को राज्य के सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर कार्यकर्ता पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद करेंगे. सभी जिलों में संगोष्ठी का आयोजन होगा और अटल जी के साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके अनुभव भी सुने जाएंगे. प्रदेश कार्यालय में अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/there-may-soon-be-changes-in-the-rules-of-constable-recruitment-in-jharkhand/">झारखंड

में सिपाही भर्ती के नियमों में जल्द हो सकते हैं बदलाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही