Search

 
 
 

घाटशिला उपचुनाव में BJP को छट्ठी का दूध याद आ जाएगा : इरफान

झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में असली मुद्दा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास हैं, जिनके शासनकाल में आदिवासी भाई-बहनों का शोषण हुआ और उन्हें अपनी जमीन से बेदखल करने की कोशिश की गई.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में असली मुद्दा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास हैं, जिनके शासनकाल में आदिवासी भाई-बहनों का शोषण हुआ और उन्हें अपनी जमीन से बेदखल करने की कोशिश की गई.

 

डॉ अंसारी ने कहा कि घाटशिला के इस उपचुनाव में एनडीए को उम्मीदवार नहीं देना चाहिए था, क्योंकि स्वर्गीय रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता थे. ऐसे में उनके पुत्र को निर्विरोध जीतना चाहिए था.

 

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने इस चुनाव में शिकस्त देने के लिए अपने कई पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और सांसदों को मैदान में उतार दिया है. डॉ अंसारी ने कहा कि वे छठ पूजा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरेंगे. उन्होंने दावा किया कि घाटशिला की जनता इस बार एनडीए को ऐसा सबक सिखाएगी कि उन्हें छठ्ठी का दूध याद आ जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही