Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर जीतेगी BJP : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Bokaro: झारखंड भाजपा के नए प्रभारी बनाए जाने के बाद लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहली बार सपरिवार देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद होते हुए गुरूवार को बोकारो पहुंचे. तेलमाच्चो ब्रिज पर भरत यादव के नेतृव मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वहीं विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का अभिनदंन किया.

घुटना टेक कर संगठन के लिए करूंगा काम- वाजपेयी

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को सशक्त बनाने पर उनका विशेष जोर रहेगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, इस पर जोर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं एक मजबूत कार्यकर्ता हूं और घुटना टेक कर संगठन के लिए काम करूंगा. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी. कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है. मैं यहां संगठन के साथ मिलकर काम करने आया हूँ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत यादव व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vipul-and-shubhankar-sentenced-to-25-years-for-driving-away-a-minor-in-the-name-of-marriage-and-gang-rape/">जमशेदपुर

: शादी के नाम पर नाबालिग को भगाने व सामुहिक दुष्कर्म में विपुल व शुभांकर को 25 साल की सजा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/LLLL-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

भाजपा नेताओं ने किया पौधारोपण

इस मौके पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के साथ मिलकर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मिलन सभागार के प्रांगण में पौधारोपण किया. सेक्टर 4 स्थित मिलन सभागार में आयोजित बैठक मे मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें-झापा">https://lagatar.in/former-advocate-general-of-the-state-ajit-kumar-will-join-jhapa/">झापा

में शामिल होंगे राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, प्रह्लाद महतो, अंबिका खवास, विनोद महतो, रोहितलाल सिंह, मुकुल ओझा, आरती राणा, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी, अर्चना सिंह, जयदेव राय, सुभाष महतो, विक्रम पांडेय, गौर रजवार, अशोक कुमार पप्पू, माथुर मंडल, विनय आनंद, महेन्द्रराय, धीरज झा, अर्चना सिंह, ऋतुरानी सिंह, राजीव कंठ, वीरभद्र सिंह, आर एन ओझा, ए के वर्मा, द्वारिका मुन्ना, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश राय, बिनोद महतो, रामलाल सोरेन, फटिक चंद्र दास, चितरंजन साहू, पन्नालाल कांन्दू, अनिल सिंह, मनोज सिंह, पीयूष आचार्या, सनातन सिंह, विनय किशोर, हरीश सिंह, बैद्यनाथ लालू, टिंकू तापरिया, पंचानन महतो, राजीव चौबे, अशोक शर्मा, प्रदीप माँझी, पंकज शेखर,ब्र ज दुबे, श्यामलोचन सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, अविनाश सिंह, रीतवरण सोरेन, काजल महतो, सुनील सिंह, पवन कुमार, राहुल गोस्वामी, संतोष कुमार, प्रकाश प्रमाणिक, रंजीत बरनवाल सहित कई नेता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही