Search

 
 
 

भाजपा कार्यकर्ता अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुकुंद सहाय

 
Latehar : भाजपा, जिला कार्यसमिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित की गयी. बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्‍यार्पण कर किया गया. बतौर मुख्य अथितिसंबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी के करोड़ों समर्थक और कार्यकर्ता हैं. पार्टी सभी कार्यकर्ताओं की जानकारी अपने पास रखना चाहती है. कार्यकर्ताओं की जानकारी संग्रहण करने के लिए भाजपा डाटा प्रबंधन का कार्य कर रहा है. उन्होंने इस कार्य में रुचि लेने एवं अपना निबंधन भाजपा पोर्टल में कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि लातेहार जिला जनसंघ के समय से संगठन की दृष्टिकोण से बहुत मजबूत और उर्वरक रहा है. संगठन के कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों को बोध जरूर होना चाहिये. पार्टी में सबसे बड़ा दायित्व एक कार्यकर्ता का होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीब, दलित, आदिवासी, महिला व किसानों के लिए जो कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं, उसे लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचना चाहिये. श्री सहाय ने बूथ व पन्ना समिति को मजबूत करने पर जोर दिया. बैठक में डाटा प्रबंधन एवं उपयोग की जानकारी दी गयी. बैठक को राजधानी यादव, अवधेश सिंह चेरो, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री वंशी यादव ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, कल्याणी पांडेय व रवि सिंह के अलावा जिला कार्यकारिणी के सदस्य व मंडल अध्यक्ष उपिस्थतथे. इसे भी पढ़ें : 70">https://lagatar.in/70-years-old-father-in-law-married-28-years-old-daughter-in-law-pictures-went-viral/">70

साल के ससुर ने 28 साल की बहू संग रचाई शादी, तरह-तरह की चर्चा, फोटो वायरल  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही