Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूथों की मजबूती पर ध्यान दें भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

Advertisement
Advertisement
भाजपा का विधानसभा बूथ स्तरीय त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन Bhavnathpur, Garhwa: टाउनशिप हेलीपैड के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा के तत्वावधान में विधानसभा बूथ स्तरीय त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पलामू सांसद बीडी राम, विधायक भानु प्रताप शाही व गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. भाजपा के ध्वजारोहण के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित की गयी. विधायक भानु प्रताप शाही ने मंच पर मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह को अंगवस्त्र, बाबा बंशीधर का स्मृति चिन्ह तथा तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अगर शून्य से शिखर पर आज भाजपा पहुंची है, तो यह कर्मयोगी बूथ कार्यकर्त्ता के सहारे ही संभव हुआ है. किसी भी चुनाव में बूथ को सशक्त कर ही चुनाव में जीत हासिल किया जा सकता है, इसके लिए सभी बूथ कमिटी एक सूची बनाकर उसे एक सुदृढ रूप से चुनाव के लिए तैयार कर सकते है. कहा कि पूरे बूथ कमिटियों को पीएम मन की बात सुनाने के लिए विधायक भानु ने उपस्थित सभी 502 बूथ अध्यक्षों को रेडियो प्रदान किया है. उन्होंने कहा की देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराकर देशवासियों के सपना को सच करने का कार्य किया है. उन्होंने आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर में दीप जलाने के बात कही. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-container-full-of-cattle-seized-in-maithon-two-arrested/">धनबाद

: मैथन में मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, दो गिरफ्तार

पीएम ने गरीबों का किया उत्थान : भानुप्रताप शाही

वहीं सांसद बीडी राम ने कहा कि बूथ कार्यकर्त्ताओं के बदौलत ही किसी भी पार्टी के जीत या पराजय का परिणाम निर्भर करता है. उन्होंने उपस्थित सभी बूथ कमिटियों को आगामी चुनाव में भाजपा की जीत को सुनश्चित करने का आग्रह किया. विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि देश युवा पीढ़ी अगर नया सोच विकसित करेगा तो देश विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकेगा. आजादी के 60 वर्षो तक देश के गरीब अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे, लेकिन जैसे ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनी पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबो के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे है. पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सोच उनके नीति व सिद्धांत के साथ भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जहां">https://lagatar.in/where-there-are-bjp-governments-the-investigating-agencies-are-not-seeing-any-flaws-supriyo/">जहां

बीजेपी की सरकारें वहां जांच एजेंसियों को नहीं दिख रही खामी- सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही