Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा का 43 वां स्थापना दिवस समारोह आज, नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

NewDelhi : भारतीय जनता पार्टी आज 6 अप्रैल को अपना 43 वां स्थापना दिवस मना रही है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुबह 9 बजे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी का झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, बता दें कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी. शुरुआत में भाजपा के मात्र 2 सांसद ही जीतकर लोकसभा पहुंचे थे, लेकिन आज लोकसभा में पार्टी के 303 सांसद हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान पार्टी देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/approval-to-take-out-shobha-yatra-in-delhis-jahangirpuri-police-alert-in-west-bengal-deployment-of-large-number-of-police-forces/">दिल्ली

के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकालने को मंजूरी, पश्चिम बंगाल में पुलिस अलर्ट, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती

पार्टी देश भर में दीवार लेखन का कार्य करेगी

भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को सुबह 9.45 बजे, सभी कार्यकर्ता पीएम मोदी का संबोधन सुनेंगे. इस क्रम में पार्टी देश भर में दीवार लेखन का कार्य करेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं दिल्ली में एक बूथ पर जाकर दीवार लेखन करेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल अर्थात डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती तक एक विशेष सप्ताह मनाने का निर्णय किया है. इसे भी पढ़ें :  5">https://lagatar.in/5-bags-5-crores-and-gold-investors-getting-rich/">5

बैग, 5 करोड़ और गोल्ड, मालामाल हो रहे निवेशक, 14 विपक्षी दलों को झटका, हाइकोर्ट से 22 सजायाफ्ता बरी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनायेगी पार्टी

11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्मशती है, इस अवसर पर स्थान-स्थान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किया जायेगा. इसके बाद भारत रत्न भीमराव आंबेडकर जन्मशती कार्यक्रम 10 लाख 72 हजार से अधिक स्थानों पर पार्टी करेगी

  पार्टी  कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की आत्मा

याद करें कि 28 मार्च को पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की आत्मा हैं. कहा था कि कुछ समय बाद हम अपनी पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनायेंगे. यह यात्रा हमारे देश के लिए काम करने की यात्रा है. यह यात्रा हमारे विचार की यात्रा है. यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है, यह यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है. पीएम मोदी ने कहा था कि जब हम जनसंघ के रूप में जाने जाते थे तब हमारी पहचान एक छोटी पार्टी लेकिन बड़े सपने देखने वालों के रूप जाना जाता था.

हम 2 से 303 सांसदों तक पहुंचे हैं : नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा कि पिछले 43 वर्षों में पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद कांग्रेस की हार हुई, लेकिन 1984 के बाद कांग्रेस की जबरदस्त वापसी हुई और हमारा लगभग सफाया ही हो गया. इसके बाद भी हमने हार नहीं मानी. हम फिर से जनता के बीच में गये और हमने मेहनत की और आज उसका परिणाम क्या है यह हम सभी जानते हैं. कहा कि लोकसभा में कभी हमारे केवल 2 ही सांसद हुआ करते थे और आज सदन में हमारा प्रचंड बहुमत है. आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं. आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही