Search

 
 
 

BJP का 9 सदस्यीय डेलीगेट पहुंचा राजभवन, राजीव अरुण एक्का को हटाने की मांग

 
Ranchi: भाजपा का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजभवन पहुंचा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया. इसमें बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे. इस दौरान बीजेपी नेता ने राजीव अरुण एक्का को हटाने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने इसे ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट का उल्लंघन बताया और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. इसे पढ़ें- राजीव">https://lagatar.in/rajeev-episode-raghuvar-said-if-he-is-not-able-handle-hemant-should-hand-over-throne-guruji-brother-or-sister-in-law/">राजीव

प्रकरण: बोले रघुवर- नहीं संभल रहा तो गुरूजी, भाई या भाभी को गद्दी सौंप दें हेमंत
दरअसल, सीएम के प्रधान और गृह सचिव के पद पर रहे राजीव अरुण एक्का के तबादले के बाद भी बीजेपी संतुष्ट नहीं है. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन से मांग की है कि राजीव अरुण एक्का का तबादला कोई सजा नहीं है. सीएम उन्हें तत्काल निलंबित करें. उन्होंने कहा कि गृह विभाग जैसे संवेदनशील एवं राज्य देश के अति गोपनीय जानकारी रखने वाले विभाग की फाइल दलाल के यहां ले जाना बेहद ही गंभीर, चिंतनीय और शर्मनाक है. इस गंभीर मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट, पद का दुरूपयोग करने के आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा होना चाहिए. राजीव अरुण और इनके दलाल सिंडिकेट को जेल भेजा जाए. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-there-will-be-opposition-to-the-planning-policy-of-2016-instead-of-1932-jairam-mahato/">झारखंड

में 1932 की जगह 2016 की नियोजन नीति लाने का विरोध होगा : जयराम महतो
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही