Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजभवन के सामने बीजेपी का मौन धरना, पीएम की सुरक्षा में चूक का किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने राजभवन के सामने मौन धरना दिया. पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काला पट्टा बांध कर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जन कल्याणकारी योजना की शुरुआत करने पंजाब के दौरे पर थे. जहां पंजाब सरकार के संरक्षण में कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट तक रोके रखा. यह पंजाब सरकार के लिए शर्म की बात है. इस घटना की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है. इसे भी पढ़ें -ऐसी">https://lagatar.in/such-government-is-neither-ghost-nor-future-from-cm-minister-is-immature-raghuvar-das/">ऐसी

सरकार भूतो न भविष्यति, सीएम से लेकर मंत्री तक हैं अपरिपक्व- रघुवर दास

हो सकती थी कोई भी अप्रिय घटना

उन्होंने कहा कि जिस जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिला को रोका गया, वहां से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर ही पाकिस्तान का बॉर्डर है. ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना बड़ी ही आसानी से हो सकती थी. बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी या दल के नहीं होते. उनकी सुरक्षा का जिम्मा देश के प्रत्येक नागरिक और पुलिस प्रशासन की होती है. यदि प्रधानमंत्री किसी राज्य के दौरे पर होते हैं तो उनकी सुरक्षा का जिम्मा वहां के राज्य सरकार की होती है. लेकिन पंजाब सरकार अपने इस जिम्मेदारी से चूक गई. इसे भी पढ़ें - हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actress-samantha-lockwood-broke-her-silence-told-the-truth-about-her-relationship-with-salman-khan/">हॉलीवुड

एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड ने तोड़ी चुप्पी, सलमान खान संग अपने रिश्ते का बताया सच

राज्यभर में मोर्चा कार्यकर्ताओं का मौन धरना

अमर बाउरी ने बताया कि कार्यक्रम राज्य के सभी जिले में आयोजित की जा रही है. जहां पार्टी के कार्यकर्ता मौन धरना के बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन देकर इस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hcs-oral-remark-jharkhand-police-does-not-know-the-law-of-arrest/">HC

की मौखिक टिप्पणी: झारखंड पुलिस नहीं जानती गिरफ्तारी कानून, सरकार को निर्देश – कराएं कैप्सूल कोर्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही