Search

 
 
 

Hazaribagh News: बीजेपी की एसआईआर कार्यशाला में नए वोटर जोड़ने पर जोर

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्याशाला का आयोजन किया गया. बैठक में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित रहे.
 

Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्याशाला का आयोजन किया गया. बैठक में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित रहे.

 

 

बैठक की अध्यक्षता भाजपा हजारीबाग जिला अध्यक्ष  विवेकानंद सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री एवं SIR संयोजक जयनारायण कुशवाहा ने किया. बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1 , BLA-2, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी  ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते दूर किया जाए. उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

 

 

वहीं हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेगा. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का कार्य है. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिकतम लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आग्रह किया.

 

 

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने, मतदाता सूची को अधिक सुदृढ़ एवं त्रुटिरहित बनाने तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई. सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही