Search

 
 
 

राज्यसभा में BJP की ताकत बढ़ी, AAP के 7 सांसदों के विलय को मिली मंजूरी

आप से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्डा समेत सात सांसदों के विलय को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मंजूरी दे दी है. राज्यसभा सचिवालय ने इससे संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
 

Lagatar Desk :  आप से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्डा समेत सात सांसदों के विलय को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मंजूरी दे दी है. राज्यसभा सचिवालय ने इससे संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

 

राज्यसभा सचिवालय के इस फैसले के बाद संसद के ऊपरी सदन में भाजपा की ताकत और बढ़ गई है. राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है. जबकि आप के पास अब केवल तीन सांसद ही बचे हैं. 

 

 

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राज्यसभा अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन ने आप के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है. अब राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भाजपा संसदीय दल के सदस्य हैं.

 

रिजिजू ने कहा कि इन 7 सांसदों ने कभी भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया और न ही कभी अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया. उन्होंने सभी सांसदों का पीएम मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले एनडीए में स्वागत किया और टुकड़े-टुकड़े भारत गठबंधन को अलविदा कहा. 

 

 

गौरतलब है कि आप के कुल सात सांसदों ने बीते सप्ताह पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. इसके बाद AAP ने आरोप लगाया है कि यह दलबदल कानून के दायरे में आता है. पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर सभी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी.

 

उनका कहना है कि इन सांसदों ने पार्टी टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दल बदल किया है, जो नियमों के खिलाफ है. वहीं दूसरी ओर, इन सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और राज्यसभा में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है. AAP ने इस मामले को लेकर कानूनी विकल्पों पर भी विचार करने की बात कही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही