Search

 
 
 

NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
 

Lagatar Desk :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

 

बता दें कि NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा. परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में उपलब्ध रहेगी.

 

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें. यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं. NTA ने अभ्यर्थियों से लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in⁠  और https://neet.nta.nic.in⁠ पर नियमित रूप से विजिट करने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही