Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड जवान गिरफ्तार

बोकारो ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसआईटी टीम ने एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro :  बोकारो ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. सीआईडी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

 

अब तक आपने पढ़ा...

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर हुई थी, जिसके बाद उस पर फर्जी वेतन निकासी में संलिप्तता का शक गहराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी की विशेष टीम बोकारो पहुंची और एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की.

 

जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध लेन-देन का मिलान किया. इस दौरान कई फर्जी भुगतान प्रविष्टियां सामने आईं, जिनके आधार पर होमगार्ड जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.  बाद में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

 

सूत्रों के अनुसार, फर्जी वेतन निकासी लंबे समय से चल रही थी और अलग-अलग खातों के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही थी. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

एसआईटी टीम ने बैंक खातों की डिटेल, भुगतान आदेश और संबंधित फाइलों को जब्त कर लिया है.  एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित अन्य कर्मियों की भूमिका भी सीआईडी जांच के दायरे में है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही