Search

 
 
 

ट्रेजरी घोटाले की जांच तेज, बोकारो SP कार्यालय पहुंची CID की विशेष टीम

ट्रेजरी घोटाले की जांच तेज हो गई है. सीआईडी की पांच सदस्यीय विशेष टीम बोकारो पहुंचकर एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन की जांच में जुट गई है. टीम संबंधित कागजातों को खंगाल रही है और फर्जी निकासी से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.
 

Bokaro : ट्रेजरी घोटाले की जांच तेज हो गई है. सीआईडी की पांच सदस्यीय विशेष टीम बोकारो पहुंचकर एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन की जांच में जुट गई है. टीम संबंधित कागजातों को खंगाल रही है और फर्जी निकासी से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार बोकारो और हजारीबाग में ट्रेजरी से फर्जी निकासी के जरिए करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी पंकज कंबोज के नेतृत्व में पहले ही एसआईटी का गठन किया गया था.

 

सीआईडी की एक टीम रिकॉर्ड की जांच के साथ संबंधित कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है. जांच के बाद घोटाले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही