Search

 
 
 

धनबादः बंद घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकदी ले भागे चोर

चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के पुस्तैनी गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना हीरापुर स्थित ज्ञान मुखर्जी रोड की है. मिली जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी विश्वजीत साव अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंगेर गए हुए थे.
 
कमरे में बिखरा सामान.

Dhanbad : धनबाद में शहर के सदर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के पुस्तैनी गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना हीरापुर स्थित ज्ञान मुखर्जी रोड की है.


मिली जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी विश्वजीत साव अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंगेर गए हुए थे. इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे पुस्तैनी सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब नौ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

 


पड़ोसियों ने शनिवार की सुबह देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद गृहस्वामी को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद गृहस्वामी विश्वजीत साव घर लौटे. अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का ताला टूटा पड़ा है. उन्होंने धनबाद सदर थाना पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही