Search

 
 
 

धनबादः डीआरएम ने किया रेलवे अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया. वे अस्पताल के विभिन्न विभागों में गए और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. जहां गड़बड़ियां मिलीं उसमें सुधार करने और सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया.
 
रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य.

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया. वे अस्पताल के विभिन्न विभागों में गए और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. जहां गड़बड़ियां मिलीं उसमें सुधार करने और सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया. डीआरएम ने डॉक्टरों ल स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे बातचीत की. मरीजों के इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता व अस्पताल की समग्र कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की.

 

 उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. कहा कि अस्पताल परिसर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित रहना चाहिए. मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने और सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिया.

 


उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर मरीज को समय पर इलाज और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों. मीडिया से बातचीत में डीआरएम ने कहा कि रेलवे अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है. मरीजों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों तीनों के लिए बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. डीआरएम ने बताया कि जिन उपकरणों के अपग्रेडेशन या नए उपकरणों की जरूरत है उनके लिए फंड की स्वीकृति दी जा चुकी है. जल्द ही आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही