Search

 
 
 

धनबादः चिरकुंडा में चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार;  नकदी व जेवरात बरामद

निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि 22 अप्रैल को लायकडीह डिप कोलियरी स्थित एक बंद क्वार्टर में चोरी की बड़ी घटना हुई थी. चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन अलमारियों के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व सिक्के लेकर फरार हो गए थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ एसडीपीओ व अन्य पुलिस अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना की पुलिस ने एक संगठित शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, सिक्के, ताला तोड़ने के औजार व एक बाइक बरामद की है. यह जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को लायकडीह डिप कोलियरी स्थित एक बंद क्वार्टर में चोरी की बड़ी घटना हुई थी. चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन अलमारियों के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व सिक्के लेकर फरार हो गए थे. इस संबंध में गृहस्वामी किशोर कुमार सिंह के आवेदन पर चिरकुंडा थाना में कांड संख्या 83/2026 दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक बाइक से बंद पड़े क्वार्टरों की रेकी कर रहे हैं.

 

 

सूचना के आधार पर 24/25 अप्रैल की रात पंचेत-चिरकुंडा के सीमावर्ती क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. जल्दबाजी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े जिसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया. पुलिस की पूछताछ में युवकों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. तलाशी में उनके पास से चोरी गए आभूषण, नकदी, सिक्के व ताला तोड़ने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफताब अंसारी उर्फ पकडु, सद्दाम अंसारी व नसीम अंसारी के रूप में हुई है. यह गिरोह धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 40 से 50 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही