Search

 
 
 

Lagatar Exclusive: राज्य के 33 में से 14 ट्रेजरी में वेतन घोटाले की पुष्टि, सिपाही से DSP तक ने महीने में दो बार वेतन लिया

Ranchi : झारखंड में वेतन मद मे फर्जी निकासी की जांच के दौरान अब तक 33 में से 14 ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी की पुष्टि हुई है. महालेखाकार ने जारी जांच के दौरान पुलिस के अलावा कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में भी वेतन मद में फर्जी निकासी की आशंका जताते हुए राज्य सरकार को पत्र भेजा है. इसके साथ ही जांच में यह भी पता चला है कि पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर डीएसपी (DSP) स्तर तक के अधिकारियों द्वारा एक महीने में दो बार वेतन लिया है.
 
Exclusive news lagatar
  • एक महीने का दो बार वेतन लेने वालों में कुल 614 कर्मचारी शामिल है.

Ranchi: झारखंड में वेतन मद मे फर्जी निकासी की जांच के दौरान अब तक 33 में से 14 ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी की पुष्टि हुई है. महालेखाकार ने जारी जांच के दौरान पुलिस के अलावा कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में भी वेतन मद में फर्जी निकासी की आशंका जताते हुए राज्य सरकार को पत्र भेजा है. इसके साथ ही जांच में यह भी पता चला है कि पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर डीएसपी (DSP) स्तर तक के अधिकारियों द्वारा एक महीने में दो बार वेतन लिया है.

 

महालेखाकार ने राज्य सरकार को पत्र लिख कर 33 मे से अब तक 14 ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी की जानकारी दी है. इसमें हजारीबाग, बोकारो, रांची, देवघर, पलामू, गोड्डा, जमशेदपुर, तेनुघाट, गुमला, चाईबासा, महेशपुर, खूंटी, सरायकेला और रामगढ़ का नाम शामिल है. इन सभी ट्रेजरी से कुल 31 करोड़ 47 लाख 46 हजार 877 रुपये की निकासी हुई है. 

 

वित्तीय गड़बड़ी की अन्य खबरें पढ़ें...

 

महालेखाकार द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार गुमला जिला के ट्रेजरी से लगनू उरांव के नाम पर जनवरी 2024 से नवंबर 2024 तक की अवधि में 29.39 लाख रुपये की निकासी की गयी है. यह राशि पालकोट रोड गुमला स्थित SBI में खोले गये खाते में ट्रांसफर किया गया है. 

 

दोबारा वेतन लेने वालों का उदाहरण

  • -  ⁠DSP नौशाद आलम ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • - ⁠DSP राजेश यादव ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • -  ⁠DSP मणिभूषण प्रसाद ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • - ⁠DSP मुकेश कुमार महतो ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • - सिपाही राकेश कुमार चौधरी ने एक महीने का वेतन दो बार वेतन लिया.
  • -  सिपाही अशोक संजय ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • -  सिपाही चंदन कुमार तिवारी ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • -  ⁠सिपाही अरविंद यादव ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • - सिपाही शंकर राम ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.
  • - सिपाही सुरेंद्र कुमार राम ने एक महीने का वेतन दो बार लिया.

 

इसी तरह सरायकेला ट्रेजरी से तुलसी सोय नामक व्यक्ति के नाम पर  21.22 लाख रुपये की निकासी की गयी है. यह निकासी जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक की अवधि में की गयी है. लगनू उरांव और तुलसी सोय दोनों के नाम पर निकासी के लिए दो-दो अलग-अलग Payee ID का इस्तेमाल किया गया है.

 

महालेखाकार ने सरकार को भेजे गये पत्र में सरकारी कर्मचारियों द्वारा एक ही महीने का वेतन दो बार लेने की जानकारी दी है. इस सिलसिले में भेजे गये पत्र में एक ही महीने का दो बार  वेतन लेने वालों में सिपाही, DSP और सहायक शिक्षक सहित अन्य लोग शामिल हैं. 

 

वित्तीय गड़बड़ी की अन्य खबरें पढ़ें...

 

नवंबर 2021 से दिसंबर 2025 तक की अवधि में एक महीने का दो बार वेतन लेने वालों में कुल 614 कर्मचारी शामिल है. इन कर्मचारियों को दोबारा वेतन देने में 7.67 करोड़ की निकासी की गयी है. इन 614 कर्मचारियों को दो बार वेतन देने का काम एक ही DDO द्वारा किया गया है.

 

इसके अलावा दुमका में पदस्थापित सहायक शिक्षक शैलजा नंद झा ने अगस्त 2023, सितंबर 2023 और जनवरी 2024 मार्च 2024 तक का वेतन दो बार लिया. पहली बार इस अवधि का वेतन (3.64 लाख) जुलाई 2024 मे लिया. इसके बाद फिर इसी अवधि का वेतन दिसंबर 2024 में ले लिया. 

 

जिला कल्याण पदाधिकारी इस सहायक शिक्षक के DDO थे. इसी तरह राजेश कुमार नामक ASI ने अक्तूबर 2024 का वेतन दो बार लिया. सुश्री अन्नु कुमारी नामक चपरासी ने जुलाई 2024 का वेतन दो बार लिया. पलामू SP कार्यालय में जनवरी 2024 से 2025 तक की अवधि में 10 लोगों ने एक महीने का वेतन दो बार लिया. इसमें 6 सिपाही और 4 DSP शामिल है. इन्हें कुल 5.15 लाख रुपये का अधिक भुगतान किया गया.

 

14  ट्रेजरी से निकासी का ब्योरा

ट्रेजरी का नाम राशि

हजारीबाग

19.34 करोड़

 

बोकारो

5.12 करोड़

 

रांची

1.67 करोड़

 

देवघर  1.59 करोड़
 पलामू  1.11 करोड़
गोड्डा  48.60 लाख
जमशेदपुर  38.92 लाख
तेनुघाट   35.11 लाख
गुमला  28.39 लाख
चाईबासा  26.21 लाख
महेशपुर  24.25 लाख
खूंटी  22.45 लाख
सरायकेला  21.22 लाख
रामगढ़  17.37 लाख

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही