Search

 
 
 

Chatra News: JPSC में गड़बड़ी के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस, सीएम से इस्तीफे की मांग

झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चतरा में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra: झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चतरा में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई. 

इसे भी पढ़ें: 

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि यह मशाल जुलूस सरकार को चेताने के लिए निकाला गया है. उनका आरोप है कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और जेपीएससी जैसी महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में कथित घोटालों को रोकने में विफल रही है. 

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार रोजगार देने के बजाय रोजगार बेचने का काम कर रही है, जिससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास टूट रहा है. प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि चुनाव के समय सरकार ने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन आज तक न तो युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ते का ही लाभ. 

 

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार अपने वादों से आखिर क्यों पीछे हट गई. भाजयुमो ने राज्य सरकार से जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और नैतिकता के आधार पर सरकार से इस्तीफा देने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही