Search

 
 
 

बीएलओ शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए साइबर ठगी के शिकार : संयुक्त शिक्षक मोर्चा

 
रखी मांग- शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करे विभाग Ranchi : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने कहा है कि रांची के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित प्राथमिक शिक्षक, जिन्हें मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, इनसे साइबर ठगी हुई है. साइबर ठग निर्वाचन पदाधिकारी बनकर फोन करते हैं. उनके कार्य की समीक्षा एवं उन्हें कड़ा निर्देश देते हैं. इसी कड़ी में बीएलओ एनी डेस्क नाम से ऐप डाउनलोड करवा कर साइबर ठगी कर लेते हैं. वैसे शिक्षक जो ऐप डाउनलोड करने में असमर्थ होते हैं, उन्हें फोन पर गंदी-गंदी गालियां दी जाती है.

बीएलओ के कार्य से मुक्त करने की करेंगे मांग

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मोर्चा के संयोजक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विभागीय पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा. बीएलओ के कार्य से मुक्त करने के साथ ही शिक्षकों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की भी मांग करेंगे.

बीएलओ के नाम, जिनके बैंक खाते से ठगी की गई

1. तलत फातमा - 63, रांची, भाग संख्या 182, (45034 रुपये की निकासी की गई) 2. नसरीन बानो - 63, रांची, भाग संख्या 140 (29800 रुपये की निकासी की गई) 3. आनंद कुमार - 63, रांची, भाग संख्या 121 (31422 रुपये की राशि निकासी करने की कोशिश की गई) इसे भी पढ़ें – कैग">https://lagatar.in/pm-should-open-his-mouth-on-cag-report-get-agencies-to-investigate-congress/">कैग

की रिपोर्ट पर मुंह खोलें पीएम, एजेंसियों से जांच करवाएं : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही