Search

 
 
 

बिहार में 7 अस्पतालों में ब्लड बैंक खुलेंगे : मंगल पांडेय

 
Patna: बिहार में मरीजों को ब्लड की कमी नहीं हो, इसके लिए ब्लड बैंक खोले जाएंगे. इसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पटना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि बिहार के 6 जिलों के सात अस्पतालों में ब्लड बैंक खोले जाएंगे. साथ ही दो जिलों में डे केयर सेंटर खोले जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पटना, दरभंगा, शिवहर, गया, सुपौल, मोतिहारी और दरभंगा जिले में एक साल के अंदर ब्लड बैंक खोले जाएंगे. वहीं गया और भागलपुर में डे केयर सेंटर शुरू किये जाएंगे. मंगल पांडेय ने कहा कि पटना सिटी के गुरुगोविंद सिंह अस्पताल, बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल और गया, सुपौल, मोतिहारी व दरभंगा के सदर अस्पताल में अगले एक साल के भीतर ब्लड बैंक बनेंगे. उन्होंने कहा कि थैलेसिमिया, हीमोफिलिया और सिकलसेल एनीमिया के मरीजों को खून की जरूरत पड़ती है. इसके लिए पीएससीएच और एसकेएमसीएच में डे केयर यूनिट खुले हैं. इसे भी पढ़ें- तिलैया">https://lagatar.in/if-you-dont-eat-tilaiyas-saffron-kalakand-and-barhiyas-rasgulla-then-what-to-eat/">तिलैया

का केसरिया कलाकंद और बड़हिया का रसगुल्ला नहीं खाए तो खाए क्या
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आनेवाले तीन महीनों के भीतर गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज और भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी डे केयर सेंटर बनाये जाएंगे. मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी 34 जगहों पर ब्लड सेपरेशन कंपोनेंट हैं. गया, बेतिया और सीवान में भी ऐसे कंपोनेंट लगाए जाएंगे. राज्य में अभी डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन नहीं है. एनएमसीएच में एक साल के भीतर इसकी भी स्थापना हो जाएगी. इसे भी पढ़ें- “अग्‍न‍िपथ">https://lagatar.in/uproar-in-bihar-over-agna-pith-scheme-protests-and-road-jams-from-place-to-place/">“अग्‍न‍िपथ

योजना” पर बिहार में बवाल, जगह-जगह प्रदर्शन और रोड जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही