Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट परिसर में 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसका आयोजन झारखंड हाईकोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के तत्वावधान में किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें...
रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक होंगे. कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे. शिविर का आयोजन हाईकोर्ट परिसर के एडवोकेट ब्लॉक-2 के भूतल स्थित जजेस रिक्रिएशन हॉल, कमरा संख्या 2A/001 में किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में एडवोकेट्स एसोसिएशन, झारखंड हाईकोर्ट, रांची पुलिस, सदर अस्पताल रांची, हाईकोर्ट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और झारखंड थैलेसीमिया फाउंडेशन सहयोग कर रहे हैं.
आयोजकों का कहना है कि रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. शिविर में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

