Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगा रक्तदान शिविर

Hazaribagh : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर का शुभारंभ रंजीत कुमार रंजन ने रक्तदान कर किया. फिर दीपक कुमार दास, निर्मल कुमार गुप्ता, समीर कुमार, संतोष जायसवाल,आशीष कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, अरविंद कुमार, शहबाज खान, राईस अहमद, मो. जाहिद, दयानंद कुमार, रोशन, मो. इजराफिल, भारत कुमार, मुकेश कुमार, रवि पाठक, राहुल कुमार आदि रक्त दाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. रक्तदान के बाद वॉलंटरी डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया और उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, महासचिव विनीत छाबड़ा, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन आर खैरी, मुरली प्रजापति, मुकीम अख्तर, शीला कुमारी, मधु कुमारी, उदय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : छात्रों">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-students-did-not-show-effect-shops-remained-open-traffic-normal/">छात्रों

के झारखंड बंद का नहीं दिखा असर, खुली रहीं दुकानें, यातायात सामान्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही