Latehar News: जिले के बालुमाथ प्रखंड में मुस्लिम यूथ कमेटी की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में रिकार्ड 2023 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शिविर का उदघाटन फीता काट कर किया. शिविर में रक्त संग्रह ब्लड बैंक, लातेहार और मधुसूदन ट्रस्ट मेडिहोप हॉस्पिटल की टीम ने किया.
इसे भी पढ़ें:
उन्होने अपने संदेश में कहा कि युवा में समाज में परिवर्तन लाने की शक्ति है. उन्होने रक्तदान करने वाले युवाओं की हौसला अफजाई की और कहा कि बालूमाथ के युवा भी अपने सामाजिक दायित्व का निवर्हन कर बखूबी कर रहे हैं. उन्होने कहा कि मोहम्मद साहब के विलादत बा सआदत जैसे पवित्र मौके पर मानवता की सेवा का सर्वोत्तम प्रयास किया गया है.
कार्यक्रम में मुस्लिम यूथ कमिटी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट वितरण किया गया. एसपी ने इस कार्य की भी सराहना की. इससे पूर्व मुस्लिम यूथ कमिटी के अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन व सचिव मो इमरान ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया.
मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी कामेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, एसआई गौतम कुमार, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव, अंजुमन सदर हाजी शब्बीर, सेक्रेटरी मौलाना जियाउल्लाह, सदस्य मो शमीम के साथ साथ 47 बार रक्तदान करने वाले पत्रकार जावेद अख्तर का कमिटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

