Search

 
 
 

रांची में विश्व रक्तदाता दिवस पर लगा कई जगहों पर रक्तदान शिविर

हर साल 14 जून को मनाया जाने वाला विश्व रक्तदाता दिवस इस बार रांची में भी खास तरीके से मनाया गया. सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल और सदर अस्पताल समेत कई जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जहां सैकड़ों लोगों ने खून दान किया.
 

 Ranchi :  हर साल 14 जून को मनाया जाने वाला विश्व रक्तदाता दिवस इस बार रांची में भी खास तरीके से मनाया गया. सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल और सदर अस्पताल समेत कई जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जहां सैकड़ों लोगों ने खून दान किया.

 

 

सीसीएल ने गांधीनगर अस्पताल में लगाया मेगा रक्तदान शिविर

सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) की तरफ से गांधीनगर अस्पताल के ब्लड सेंटर में एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने किया. साथ ही डायरेक्टर हर्ष नाथ मिश्रा और चंद्र शेखर तिवारी भी मौजूद थे.

 

इस शिविर में कुल 40 यूनिट खून इकट्ठा किया गया. इसमें 7 महिलाओं और 33 पुरुषों ने हिस्सा लिया. डॉक्टर रत्नेश जैन और उनकी टीम ने पूरे आयोजन को सफल बनाया

 

सदर अस्पताल में भी हुआ आयोजन, कई लोगों ने ली रक्तदान की शपथ

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ऑफिस में भी विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम रखा गया. डॉ. असीम मांझी, प्रवीण कुमार सिंह और बाकी स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को खून दान के लिए जागरूक किया. सभी ने रक्तदान की शपथ भी ली

 

डॉक्टरों ने बताया कि खून की जरूरत उन लोगों को सबसे ज़्यादा होती है, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे होते हैं या किसी ऑपरेशन, गर्भावस्था या दुर्घटना में खून की कमी झेल रहे होते हैं.

 

450 से ज़्यादा लोगों ने फिरायालाल बैंक्वेट हॉल में किया रक्तदान

BNI की ओर से फिरायालाल बैंक्वेट हॉल में बड़ा रक्तदान शिविर लगाया गया. जहां अब तक 450 से ज्यादा लोगों ने खून दान किया. वहीं सदर अस्पताल में भी 47 लोगों ने रक्तदान किया.SDO उत्कर्ष कुमार ने खुद खून दान किया और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया

 

पूरा जून माह चलेगा रक्तदान अभियान

जिला प्रशासन ने बताया कि पूरे जून महीने में रांची के अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें और ज़रूरतमंदों की मदद हो सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही